लारहो टोला में तीन दिनों में अज्ञात बीमारी से दो दर्जन लोग बीमार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लारहो टोला में अज्ञात बीमारी से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं.
विज्ञापन
गंभीर रूप से बीमार हजारीबाग और रांची में इलाजरत
बरकट्ठा.
लारहो टोला में अज्ञात बीमारी से दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं. लारहो टोला में पिछले 26 अगस्त की रात को लोगों को एकाएक दस्त और उल्टी होने लगी. लोग बेहोश हो जा रहे हैं. इसकी सूचना मिलने पर मुखिया रीता देवी व मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने टोला में पहुंच कर बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले जाकर भर्ती कराया. इसमें लारहो टोला निवासी अंशु कुमारी, पवन सिंह, अविनाश कुमार, अनीता देवी, बालेश्वरी देवी पति विजय सिंह, गीता देवी पति दुर्गा सिंह, सरोज कुमार पिता शंकर सिंह का इलाज किया गया. इसमें लारहो टोला निवासी प्रमिला देवी पति कार्तिक सिंह का इलाज रिम्स में जबकि मंजू देवी पति महेंद्र सिंह, सनोज कुमार पिता जमुना सिंह का इलाज हजारीबाग में चल रहा है. इस बाबत बरकट्ठा चिकित्सा प्रभारी डॉ रत्ना रानी कुंज ने बताया कि जानकारी मिली है. गुरुवार को बरकट्ठा अस्पताल से मेडिकल जांच टीम गांव भेजी जायेगी. उन्होंने पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










