नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Edited by SUNIL PRASAD
Updated:
विज्ञापन

मां का आरोप, घर में घुसकर युवक ने की बदतमीजी, पकड़े जाने के डर से खिलाया जहर

विज्ञापन

चौपारण. थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की मां ने गांव के ही अभिषेक कुमार (पिता बिनोद साव) पर छेड़खानी और जबरन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था. तीन मार्च की शाम करीब चार बजे जब बच्ची घर में अकेली थी, तब आरोपी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा. शोर सुनकर जब पड़ोस की महिलाएं पहुंचीं, तो पकड़े जाने के डर से उसने किशोरी को जहर खिला दिया और खिड़की के रास्ते फरार हो गया. आरोपी अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा. बेसुध बच्ची को पहले बरही अनुमंडल अस्पताल और फिर हजारीबाग रेफर किया गया, जहां चार मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola