प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरने से मौत
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 Nov 2025 10:16 PM
पुणे जाने के क्रम में हादसा
विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के बरांय पंचायत निवासी राजकुमार महतो की 21 नवंबर की रात पुणे जाने के क्रम में मौत हो गयी. वह हटिया-पुणे एक्सप्रेस से जा रहा था. रांची से कुछ ही दूर जाने के बाद वह ट्रेन से नीचे गिर गया. बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने रेलवे विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है. क्षेत्र से बाहर रहने के कारण विनोद सिंह नहीं आ सके. उन्होंने बताया कि यात्रा टिकट मौजूद है. इसलिए रेलवे ट्रिब्यूनल बोर्ड रांची या धनबाद से कागजी प्रक्रिया के बाद चार-पांच लाख मुआवजा मिल जायेगा. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया. कहा कि क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों की लगातार हो रही मौत चिंता का विषय है. सरकार को प्रवासी मजदूरों के हित में मजबूत कानून बनाना चाहिए. प्रवासी आयोग का गठन करना चाहिए.
समाज उत्थान सवर्ण महासभा ने लगाया रक्तदान शिविर
हजारीबाग. दहेज उन्मूलन सह समाज उत्थान स्वर्ण महासभा न्यास के सहयाेग से बीएसएनल कार्यालय में वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन चंद्रदेव सिंह, बीएसएनएल के एजीएम रमेश चंद्रा एवं बृजमोहन प्रसाद प्रमंडल ने संयुक्त रूप से किया. निर्मल जैन ने रक्तदान से होने वाले लाभ बताये. शिविर में अर्चना सिन्हा, बीएसएनल के एजीएम रमेश चंद्रा, सुनीता चंद्रा, संदीप सिन्हा, मो रिजवान खालिद, रूपेश बिहारी लाला ने रक्तदान किया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, चंद्रदेव सिंह, अर्चना सिन्हा, रश्मि लाल, जीतनाथ कुमार सिंह, सुधीर कुमार चौधरी, संजय सिन्हा, करिश्मा कुमारी, संदीप सिन्हा, सार्थक सिन्हा उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










