विशेष पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विशेष पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
झुमरीतिलैया : नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर नौ के निवर्तमान पार्षद नीरज कुमार ने विशेष पदाधिकारी कौशलेस कुमार को ज्ञापन देकर अपने वार्ड की समस्याओं के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया है.
उन्होंने कहा कि 18 जून को बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के कारण मेरे वार्ड की स्थिति बदतर हो गयी है. यहां यदा कदा सफाई की जाती है, जिससे चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा रहता है.
प्राइवेट कूड़ा उठाने वाली कंपनी द्वारा 20-25 दिन में मात्र एक बार कूड़ा उठाया जाता है. 75 प्रतिशत एलइडी लाइट खराब पड़ी है. रामलखन सिंह महाविद्यालय गेट से लेकर छाबडा गली मुख्य सड़क तक बारिश के पानी के बहाव के कारण बालू का सड़क पर अंबार लग गया.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










