नैक से पुनर्मूल्यांकन कराने को लेकर समीक्षा बैठक पांच को

विनोबा भावे विश्वविद्यालय
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने नैक से पुनर्मूल्यांकन कराने का मन बना लिया है. इसे लेकर कुलपति पांच जनवरी को एक उच्चस्तरीय बैठक में इसकी समीक्षा करेंगे. बैठक में सभी संकाय के संकायाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय मुख्यालय के स्ववित्त पोषित विभागों के निदेशक, यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य, आइक्यूएसी के निदेशक एवं विश्वविद्यालय के नैक कोऑर्डिनेटर को भाग लेने के लिए कहा गया है. बैठक 12.30 बजे विवेकानंद सभागार में होगी. इस संबंध में सभी को पत्र भेज दिया गया है.
ज्ञात हो कि नैक नियमावली के अनुसार यदि कोई संस्थान नैक द्वारा दिये गये अंक तथा ग्रेड से संतुष्ट नहीं है, तो एक निर्धारित समय के अंदर पुनर्मूल्यांकन के लिए नैक को आवेदन दे सकता है. वर्तमान कुलपति प्रो चंद्रभूषण शर्मा नैक द्वारा दिये गये बी ग्रेड से संतुष्ट नहीं हैं. समीक्षा बैठक में नैक द्वरा ग्रेड ए नहीं दिये जाने के कारण को दूर करने एवं पुनर्मूल्यांकन कराये जाने का निर्णय लिया जायेगा. विभावि के अंतर्गत भुरकुंडा स्थित जेएम कॉलेज को फरवरी 2025 में नैक मूल्यांकन में सी ग्रेड की प्राप्ति हुई थी. कॉलेज के शासी निकाय ने पुनर्मूल्यांकन करवाने का निर्णय लिया. पुनर्मूल्यांकन के बाद कॉलेज को बी ग्रेड मिला.दूसरे राउंड में 67 अंक की गिरावट :
विभावि को नैक मूल्यांकन के पहले राउंड 2016 में 2.78 अंक एवं बी प्लस प्लस ग्रेड मिला था. दूसरे राउंड का नैक मूल्यांकन मई 2024 में हुआ. जिसमें विभावि को 2.11 एवं बी ग्रेड मिला. ग्रेडिंग में 67 अंक की गिरावट हुई है. इसका सबसे बड़ा कारण विभावि में जो भी संसाधन थे, वह पूर्णरूपेण उपयोग में नहीं पाये गये थे. जिसका जिक्र एग्जिट मीटिंग में नैक मूल्यांकन के लिए आयी तीन सदस्यीय टीम ने किया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




