सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पौधरोपण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में औषधीय व फलदार पौधे लगाए गए.
विज्ञापन
हजारीबाग.
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में औषधीय व फलदार पौधे लगाए गए. विद्यालय प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष आनंद देव, सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता, लाल दास चौधरी व प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया. सचिव ने कहा कि पेड़ के बिना मानव जीवन संभव नहीं है. वर्तमान समय में मनुष्य आधुनिकता के दौड़ में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं, जो चिंतनीय विषय है. उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करने व उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका, विद्यालयकर्मी व विद्यार्थी का योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










