ePaper

बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर वीडियो बनाया, गिरफ्तार

Updated at : 19 Aug 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर वीडियो बनाया, गिरफ्तार

बच्ची के परिजनों की लिखित शिकायत पर कार्रवाई

विज्ञापन

पदमा. नौ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने गोतिया गांव निवासी अजय कुमार सिंह (32 वर्ष, पिता बढ़न सिंह) को गिरफ्तार कर जेल भेज गया. इस संबंध में बच्ची के परिजन ने पदमा थाना में आवेदन दिया था. ओपी प्रभारी संचित कुमार ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 18 अगस्त की दोपहर बच्ची अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी. इसी बीच आरोपी उक्त बच्ची को अपने घर के अंदर अमरूद का पेड़ दिखाते हुए अमरूद खाने के लिए घर के अंदर बुलाया. जब बच्ची घर में गयी, तो आरोपी उसका कपड़ा खोलकर वीडियो बनाने लगा. इसके बाद बच्ची शोर मचाने लगी. बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, तो आरोपी भाग निकला. इसके बाद बच्ची के परिजन थाना पहुंचे व लिखित शिकायत दर्ज करायी. स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी नशाबाज है. इसी से परेशान उसकी पत्नी उसे दो साल पहले छोड़कर चली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola