बरकट्ठा में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त. बिजली आपूर्ति सेवा प्रभावित

Edited by REYEJ
Updated:
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह से बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार तक दिन भर रूक-रूक कर होती रही.

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार की सुबह से बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार तक दिन भर रूक-रूक कर होती रही. आसमान में बादल छाये रहे. लोगों ने घर में ही रहना मुनासिब समझा. सड़क व बाजार वीरान रहे. खेतों में पक चुकी गेहूं की फसल पर बारिश का असर पड़ा है. दूसरी तरफ खेतों में लगी लौकी, करेला, टमाटर, खीरा, कंकरी, भिंडी, नेनुआ, झींगी की खेती भी प्रभावित हुई है. दो-तीन दिनों तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना जतायी जा रही है. इससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर खींचने लगी है. बारिश के कारण बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की रात से बिजली आपूर्ति सेवा प्रभावित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
REYEJ

लेखक के बारे में

By REYEJ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola