…बिरहोर परिवारों को दिखायी गयी जमीन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के पगार बिरहोर टोला में रह रहे 32 बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने का कार्य शीघ्र किया जायेगा.

विज्ञापन

पगार बिरहोर टोला में रह रहे 32 बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने की तैयारी केरेडारी. प्रखंड के पगार बिरहोर टोला में रह रहे 32 बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने का कार्य शीघ्र किया जायेगा. इसके लिए जमीन चिह्नित करने का कार्य अंचलाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल की ओर से किया जा रहा है. ज्ञात हो कि चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के सीमा पर स्थित पगार बिरहोर टोला के बिरहोरों को प्रदूषण के प्रभाव से बचाने के लिए उपायुक्त हजारीबाग ने लगातार स्वास्थ्य जांच और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इन्हें अन्यत्र बसाने के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया है. बुधवार को करीब 40 बिरहोर को केरेडारी मौजा के खाता संख्या 148 प्लॉट संख्या 3453 और घुट्ट मौजा के खाता संख्या 52 प्लॉट संख्या 159, 622 गैरमजरूआ खास किस्म जंगल भूमि को दिखाया गया. इसमें जो भी स्थल इन लोगों द्वारा पसंद किया जायेगा. उक्त जमीन पर नियमानुसार उनके नाम जमीन बंदोबस्ती कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी. उक्त जमीन जंगल के इर्द गिर्द होने के कारण बिरहोर परिवारों के रहन सहन और संस्कृति के अनुकूल और उपयुक्त है. जहां इनके लिए आवास, बिजली, पानी, विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया जायेगा. बिरहोर टोला से आये सभी लोगों ने कहा कि हमलोग पगार बिरहोर टोला में एक बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे. इसकी जानकारी अंचल कार्यालय को देंगे. इस दौरान बिरहोर परिवारों के साथ मुखिया झरीलाल महतो, राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और अंचल अमीन जगदीश साव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola