भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन तेज करेगी किसान सभा

दिसंबर में रांची में होगा विशाल धरना-प्रदर्शन : भुवनेश्वर प्रसाद मेहता
हजारीबाग. झारखंड राज्य किसान सभा, हजारीबाग जिला इकाई की बैठक रविवार को सीपीआइ पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता रामेश्वर साहू ने की. मुख्य अतिथि किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता थे. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी आंदोलन की रणनीति तय की गयी. श्री मेहता ने कहा कि हजारीबाग जिले में किसान सभा के दो हजार सदस्य बनाये जायेंगे. नवंबर के अंतिम सप्ताह से 10 दिसंबर के बीच जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रष्टाचार और लूट के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम होगा. उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को रांची में राज्य स्तरीय विस्तारित बैठक आयोजित होगी. इसमें अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर शामिल होंगे. छह नवंबर को नेतरहाट में किसान जनसभा का आयोजन होगा. इसमेंं लोहरदगा, खूंटी, गुमला, पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के किसान शामिल होंगे. 23 दिसंबर को रांची में राजभवन के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. यह आंदोलन किसानों की ऋण माफी, खाद बीज में राहत, विस्थापितों को न्याय और राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में होगा. बैठक में अधिवक्ता गुलाम जिलानी, अधिवक्ता शंभु कुमार, अनंत कुमार आर्या, तुलसी कुमार मेहता, निजाम अंसारी, महेंद्र राम, राम कुमार साहू, दुर्गा प्रसाद, जागेश्वर प्रसाद, ईश्वर मेहता, अरशद खान, अशोक मेहता, कुंजिल साव, अरुण कुमार, सीताराम साहू, प्रभु रजक, धनेश्वर राणा, मो इम्तियाज, छोटन राणा, सोहर राम, शमीम खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




