बड़कागांव में झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गयी

Updated at : 03 Apr 2025 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव में झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गयी

कलश यात्रा बड़कागांव डेली मार्केट स्थित चैती दुर्गा मंदिर से शुरू की गयी.

विज्ञापन

: कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर की गयी पुष्प वर्षा बड़कागांव. बासंती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा के पांचवें व छठे स्वरूप की पूजा की गयी. पूजा के बाद बड़कागांव में कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा बड़कागांव डेली मार्केट स्थित चैती दुर्गा मंदिर से शुरू की गयी. इस दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान जी की झांकी भी निकाली गयी. इसके पीछे सैकड़ों महिलाएं व कुंवारी कन्याएं कलश लेकर चल रही थीं. कलश यात्रा कृषक चौक, लोहार टोली, बसरिया मुहल्ला, आंबेडकर मुहल्ला, बरगद मुहल्ला, मुस्लिम मुहल्ला, ठाकुर मुहल्ला सहित अन्य क्षेत्रों से होती हुई छावनिया नदी के तट पर पहुंची. वहां कलश में जल भरा गया. इसके बाद सभी लोग पुन:मंदिर के प्रांगण परिसर पहुंचे. जहां विधि-विधान से कलश स्थापित किया गया. इससे पूर्व महासमिति की ओर से कलश यात्रियों पर फूलों से वर्षा की गयी. रामनवमी महासमिति अध्यक्ष विवेक सोनी द्वारा फूलों से वर्षा कर स्वागत किया गया. कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का नेतृत्व चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनी, सचिव सरोज सोनी समेत धीरेन सोनी, प्रदीप वर्मा, अवधेश वर्मा, शिव शंकर सोनी, सूरज सोनी, ईश्वर सोनी, सिकंदर सोनी, प्रेम सोनी, रूपेश सोनी, ओमप्रकाश कुमार सोनी, सरोज सोनी उर्फ सूरज, रामसेवक सोनी, रंजीत कुमार, राजू कुमार सोनी, आदित्य साहू सोनी आदि कर रहे थे. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, विशिष्ट अतिथि मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी, समिति के संरक्षक रामसेवक सोनी के अलावा अरविंद वर्मा, महेश सोनी, सावरमल अग्रवाल, शंभु चौरसिया, लखन लाल विश्वकर्मा, देव कुमार सोनी, हीरा साव, इंग्लेश सोनी, प्रमोद सोनी, जटू सोनी, रोहित सोनी, बसंत सोनी, राजू साव, लखन सोनी, सतीश चंद्र मिश्रा, अवधेश मिश्रा, रमेश मिश्रा, भुवनेश्वर सोनी, ठाकुर छकन ठाकुर, अरुण सोनी, आनंद सोनी, संजय सागर, रितेश ठाकुर, गौतम वर्मा आदि मौजूद थे. यात्रा में चांदी के झंडे के साथ भी कई लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola