ननिहाल आयी बच्ची की नहर में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन

चौपारण प्रखंड के दादपुर की घटना

विज्ञापन

चौपारण. दादपुर स्थित नहर में डूबने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना बुधवार की है. बच्ची पीहू कुमारी (पिता चंदन दांगी) बड़कागांव प्रखंड की रहने वाली थी. वह अपनी मां के साथ कुछ दिन पूर्व अपने ननिहाल अमृत दांगी के घर दादपुर आयी थी. घर के समीप से ही नहर गुजरी है. बच्ची अपनी मां और नानी के साथ पटवन के लिए पास के खेत गयी थी. इसी दौरान किसी कारणवश मां और नानी घर लौट आयीं, जबकि बच्ची वहीं रह गयी. परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी. कुछ देर बाद बच्ची के दादा का फोन बच्ची की मां के पास आया और उन्होंने बच्ची से बात करने की इच्छा जतायी. इसके बाद घर में बच्ची की खोजबीन शुरू हुई, लेकिन वह घर में नहीं मिली. परिजन खेत की ओर खोजने भागे, जहां वह नहर में डूबी हुई मिली. परिजन आनन-फानन में बच्ची को नहर से निकालकर सामुदायिक अस्पताल चौपारण ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola