सरकारी ठेके के लिए हजारीबाग में कोहराम, विभागों की टेंडर प्रक्रिया पर ठेकेदारों का हल्ला

Updated at : 19 Mar 2026 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
Hazaribagh Tender Controversy

हजारीबाग का भवन निर्माण विभाग का कार्यालय. फोटो: प्रभात खबर

Hazaribagh Tender Controversy: हजारीबाग में सरकारी टेंडर प्रक्रिया को लेकर ठेकेदारों ने हंगामा किया. पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए जल संसाधन और भवन प्रमंडल कार्यालयों में विरोध हुआ. 55 लाख और 5 करोड़ की योजनाएं प्रभावित हुईं. अधिकारियों की अनुपस्थिति से विवाद बढ़ा, हालांकि विभाग ने प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट

Hazaribagh Tender Controversy: झारखंड के हजारीबाग जिले में अधिकांश सरकारी एजेंसियों की ओर से टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शी नहीं होने पर संवेदक हो-हल्ला करने में जुटे हैं. ताजा मामला 18 मार्च यानी बीते बुधवार को शहरी क्षेत्र के दो कार्यालय में देखने को मिला. झील रोड स्थित जल संसाधन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन जलपथ प्रमंडल संख्या-टू और संत कोलंबस कॉलेज मोड़ स्थित भवन प्रमंडल में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर निर्धारित टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शी नहीं रहने से दर्जनों की संख्या में पहुंचे ठेकेदारों ने दिनभर हो हल्ला मचाया है.

गायब रहे जिम्मेदार अधिकारी

टेंडर प्रक्रिया के दौरान जलपथ प्रमंडल संख्या-टू के कार्यपालक अभियंता और भवन प्रमंडल के प्रभारी कार्यपालक अभियंता दोनों अपने-अपने कार्यालय से गायब थे. इस कारण संवेदकों के गुस्से का शिकार कार्यालय कर्मियों को होना पड़ा है. देर शाम में जलपथ प्रमंडल संख्या-टू में तीन विकास कार्यों में दो निविदा प्रक्रिया को किसी तरह पूरा किया गया. एक निविदा प्रक्रिया नहीं हो सका. वहीं, भवन प्रमंडल में आधा दर्जन से अधिक निविदा प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे कर्मी देर शाम तक सफलता प्राप्त करने में विफल रहे.

विकास कार्यों पर 55 लाख होंगे खर्च

जलपथ प्रमंडल संख्या-टू से बरकट्ठा, चलकुसा व कटकमसांडी तीन प्रखंडों में एक साथ विकास कार्य पर लगभग 55 लाख रुपये खर्च करने की योजना तैयार किया गया है. इस पर डीएमएफटी की मोटी राशि खर्च होगी. इसमें बरकट्ठा प्रखंड के बेड़ोकला टोला उदयसिंगा में दुर्गा मंडप से पीएमलजीएसवाई पथ तक गार्डवाल एवं रोड़ का निर्माण कार्य होगा. इस पर 24 लाख से अधिक राशि खर्च किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: चतरा में मच्छरों को भगाने के लिए नहीं हो रही फॉगिंग, महीनों से धूल फांक रही 40 लाख की मशीन

इसी प्रकार चलकुसा प्रखंड के खरगू पंचायत चौबे में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शौचालय का निर्माण, साइकिल स्टैंड एवं बोरिंग कार्य पर 15 लाख से अधिक राशि खर्च होगी. कटकमसांडी प्रखंड के शाहपुर पंचायत तोरार आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मती कार्य पर भी 15 लाख से अधिक राशि खर्च करने का निर्णय लिया गया है. सभी मरम्मती एवं निर्माण कार्य को निविदा प्रक्रिया पूरा होने के बाद 90 दिनों के भीतर पूरा कर इस्तेमाल कार्य के लिए लोगों को सुपुर्द किया जायेगा.

क्या कहते हैं अधिकारी

इधर भवन प्रमंडल से अलग-अलग दर्जनों विकास कार्य योजनाओं पर पांच करोड़ से अधिक की राशि खर्च होना तय किया गया है. प्रभारी कार्यपालक अभियंता अतुल कुमार सिंघल ने बताया निविदा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है. साथ हीं निविदा प्रक्रिया पूरा करने के लिए अधिकारियों की टीम लगी है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में सज गया ईद बाजार, खरीदारों की उमड़ने लगी भीड़

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola