निचितपुर में रुद्र महायज्ञ पर कलश यात्रा निकली
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
निचितपुर में रुद्र महायज्ञ पर कलश यात्रा निकली
विज्ञापन
बरही. गौरियाकरमा निचितपुर में श्री शिव मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव सह नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है. बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने महिलाओं को कलश प्रदान किया. यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बड़ाकर नदी तक गई, जहाँ से जल भरकर वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया कुमारी मीरा, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए. आयोजन का संचालन वाराणसी के डॉ. चक्रपाणी जी महाराज और अयोध्या धाम के अंजनी गोस्वामी कर रहे हैं. यज्ञ में मुख्य पुजारी के रूप में बिनोद यादव अपनी पत्नी के साथ विराजमान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










