जोगीडीह-मनाई रतनपुर रोड जर्जर, ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर धान रोपते ग्रामीण : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के इचाक में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. गड्ढों से भरी सड़क पर धान रोपकर प्रशासन से निर्माण की मांग की गई है.

विज्ञापन

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के जोगीडीह से वाया कालाद्वार फुफंदी, सायल, मनाई रतनपुर आरइओ रोड पूरी तरह से जर्जर हो गया है. यह सड़क इचाक प्रखंड के दरिया पंचायत में पड़ती है. दो दिनों से हो रही घनघोर बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा हो गया है. इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर ही धानरोपनी कर अपना विरोध जताया, जिसका नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश मेहता ने किया.

विज्ञापन

जर्जर सड़क से किसानों और विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किलें

उन्होंने रोड की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस रोड की हालत इतनी जर्जर है कि गाड़ी, साइकिल तो दूर आम लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. इस पथ से दर्जनों गांव के लोग आना-जाना करते है. किसान बहुल क्षेत्र होने के कारण किसानों को बाजार आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है. विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज जाने में भी परेशानी झेलनी पड़ती है.

ये भी पढ़ें: झुमरी तिलैया में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नया ‘गोरखा ग्रीन’ एडिशन लॉन्च, रेट्रो लुक ने जीता दिल

सड़क निर्माण की मांग तेज

मुखिया नंदकिशोर मेहता एवं मुखिया प्रतिनिधि कुशालचंद मेहता ने शीघ्र रोड निर्माण कराने की मांग जिला प्रशासन एवं सरकार से की है. संज्ञान नहीं लेने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी. धानरोपनी में पूर्व उपमुखिया वासुदेव महतो, नागेश्वर प्रसाद मेहता, अयोध्या प्रसाद मेहता, भरत मेहता, महेश प्रसाद मेहता, राजेश कुमार, पवन कुमार गुप्ता, विश्वनाथ मेहता, विजय मेहता, दामोदर मेहता अशोक मेहता, प्रेम मेहता, पंकज कुमार, लता देवी, नजमा खातून, मैरून खातून, उषा देवी, रायसा खातून, देवनारायण मेहता, मोहम्मद इसराइल, मस्जिदान खातून, श्याम मेहता, मुरली यादव, मनोज मेहता, कमरुद्दीन मियां, सुमित्रा देवी, रंजीत रवानी, मंटू महतो, शंकर प्रजापति, बच्चू गुप्ता, मोहम्मद उस्मान, राजूराम, पिंटू प्रसाद मेहता, प्रदीप रवानी समेत कई दर्जन ग्रामीण शामिल थे.

ये भी पढ़ें: सिमरिया में लगातार बारिश से लोबगा तालाब का बांध टूटा, 15 हजार मछलियां बहीं; एक एकड़ धान की फसल बर्बाद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola