बारिश के बाद हजारीबाग की सड़कें बदहाल, गड्ढों और जलजमाव से हो रही दिक्कत; हादसों का बढ़ा खतरा

Updated:
विज्ञापन

माली टोला रोड का दृश्य, इसी रोड से शमशान घाट कब्रिस्तान, हॉस्पिटल जाते हैं लोग : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग शहर की सड़कों पर बड़े गड्ढे और जलजमाव से आम लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा, प्रशासन से सुधार की मांग.

विज्ञापन

हजारीबाग : जिले में शहर की जर्जर सड़कों ने शहरी परिवहन और आम लोगों का आवागमन मुश्किल कर दिया है. बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गयी है. शहर की प्रमुख और संपर्क सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिनमें पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है. ऐसे में दोपहिया वाहन और टोटो चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. कई जगह टोटो गड्ढों में गिरकर पलट चुके हैं. सड़क की बदहाली के कारण यातायात की गति भी प्रभावित है. जलजमाव और गड्ढों के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

नवाबगंज रोड पर 10-12 जगह बड़े गड्ढे

नवाबगंज रोड पर करीब 10 से 12 स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से ये और खतरनाक हो गये हैं. इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं. मरीजों का भी इस सड़क से आना-जाना होता है. जर्जर सड़क के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. सिरका रोड पर बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है. बारिश थमने के बाद भी सड़क पर काफी देर तक पानी जमा रहता है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है.

ये भी पढ़ें: चौपारण मे धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दो महिलाएं घायल; आधा दर्जन लोगों पर शिकायत दर्ज

टोली रोड की हालत भी खराब

शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल टोली रोड भी जर्जर हो गयी है. जगह-जगह सड़क टूटने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी है. लंबे समय से सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. लेपो रोड पिछले कई वर्षों से खराब है. कुछ दिन पहले मरम्मत के बाद सड़क को दुरुस्त किया गया था, लेकिन अब फिर से गिट्टियां उखड़कर बिखरने लगी हैं. इससे हादसे की आशंका बनी हुई है.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने वाला मार्ग भी खस्ताहाल

इंद्रपुरी चौक से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने वाली सड़क की स्थिति भी चिंताजनक है. इस मार्ग से मरीज और उनके परिजन बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं. सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आने के बावजूद इसकी बदहाली लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है.

वार्ड नंबर 32 सिरका रोड बदहाल सड़क पर चलना मुश्किल | Prabhat Khabar Network
वार्ड नंबर 32 सिरका रोड बदहाल सड़क पर चलना मुश्किल | Prabhat Khabar Network


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola