गांधी मैदान में मनेगा झामुमो का 47वां स्थापना दिवस
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 09 Mar 2026 10:30 PM
सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन सहित कई मंत्री व विधायक होंगे शामिल
चुरचू. झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक सोमवार को सुखदेव होटल परिसर में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपनारायण महतो ने की. संचालन जिला कार्यकारी सदस्य रवींद्र कुमार ने किया. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि चार अप्रैल को झामुमो का 47वां स्थापना दिवस कार्यक्रम हजारीबाग के गांधी मैदान में होगा. इसमें चुरचू प्रखंड से लगभग तीन हजार लोग शामिल होंगे. जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि झामुमो स्थापना दिवस को लेकर चुरचू प्रखंड के सभी आठ पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, मंत्री समेत पार्टी के कई विधायक शामिल होेंगे. बैठक में बालकुमार महतो, दिनेश्वर रविदास, रामकिशुन मुर्मू, रविराम मांझी, रवींद्र कुमार, प्रद्युम्न महतो, अरजलाल ठाकुर, प्रभु मुर्मू, लालो मांझी, वजीर अंसारी, दिलेश्वर महतो, गुलाब महतो, भीखन महतो, देवकी महतो, चुरामन महतो, राजू महतो, पारसनाथ महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
झारखंड आंदोलनकारियों का विधानसभा घेराव आज
हजारीबाग. झारखंड आंदोलनकारी 10 मार्च को विधानसभा का घेराव व प्रदर्शन करेंगे. विस्थापित नेता सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि हजारीबाग जिले से सैकड़ों गाड़ियों से लोग रांची जायेंगे. बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को हक-अधिकार दिलाकर रहेंगे. इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड से आंदोलनकारी शामिल होंगे. इसके अलावा विस्थापित लोग भी शामिल होंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










