झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की नगर कमेटी घोषित
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 20 Sep 2025 10:01 PM
मोहम्मद आजाद बने नगर अध्यक्ष, महमूद आलम सचिव
हजारीबाग. झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा का नगर सम्मेलन संपन्न हो गया. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज अहमद ने की, संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कौसर ने किया. सम्मेलन में नगर कमेटी की घोषणा की गयी. जिसमें नगर अध्यक्ष मोहम्मद आजाद, सचिव महमूद आलम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इक़बाल, तनवीर आलम, मोहम्मद फरीद नगर उपाध्यक्ष तथा आदिल खान नगर मीडिया प्रभारी बनाये गये. वक्ताओं ने कहा कि झामुमो की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. मौके पर केंद्रीय सदस्य विकास राणा, यासीन खान, सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नईम राही, रणजीत मेहता, मोहन सोरेन, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, युवा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मेहता, जिला सहसचिव अब्दुल्ला खान, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सलाम और रुस्तम सोहराब, जिला कोषाध्यक्ष कौसर अंसारी, श्वेता दुबे, कुर्बान अंसारी, कैसर जमाल, बबलू अंसारी, आसिफ खान, सोनू, निसार, फिरोज खलीफा, एजाज, रुकउद्दीन, अजीम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










