झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन केंद्रीय कमेटी की बैठक

Published by : VIKASH NATH Updated At : 21 Dec 2025 9:29 PM

विज्ञापन

झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन केंद्रीय कमेटी की बैठक हजारीबाग फ्लोरेस्टा होटल रेस्टोरेंट में रविवार को हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन केंद्रीय कमेटी की बैठक हजारीबाग फ्लोरेस्टा होटल रेस्टोरेंट में रविवार को हुई. अध्यक्षता विपिन कुमार सिन्हा ने की. बैठक में ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी, कोर कमेटी के सदस्य और 16 प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व में 16 नवंबर 2025 को हुए चुनाव में जो प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव को मनोनीत किया गया था वह पद असंवैधानिक था. इससे उत्पन्न संगठन की उठा पटक की स्थिति उत्पन्न हो गई. सर्वसम्मति से आज उस प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव के चयन को निरस्त किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस पद का चुनाव संवैधानिक तरीके से किया जायेगा. इसकी पूरी जिम्मेदारी ट्रस्टी मेंबरों की होगी. संगठन की ओर से शाल उड़ाकर बिपिन सिन्हा को सम्मानित किया गया. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद भगत, पूर्व सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा, पूर्व उपाध्यक्ष मकसीर आलम, पूर्व उपाध्यक्ष छोटेलाल साहू, वर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन मेहता, सहसचिव परवेज, कोषाध्यक्ष सोहेल अहमद नूर, पूर्व मीडिया प्रभारी आरिज हुसैन सागर, मुख्य ट्रस्टी मधु मनोहर, सह संयोजक मनोज राय, प्रखंडों से प्रेम कुमार, लक्ष्मण कुमार, नितेश कुमार, सुनील सिंह, नंदकिशोर प्रजापति, अशोक साव, मदन कुमार, अमरदीप, राजन, बालेश्वर साव, राम प्रकाश तिवारी, सूर्यदेव पांडे, सद्गुण निशा, राजेश शर्मा, हरिनारायण, बैजनाथ यादव, मो इब्राहिम, नंदकिशोर सिंह, जमाल अहमद, अख्तर हुसैन, अविरल बिहारी लाल, साजिद रहीम एवं कई गण्यामान्य शिक्षाविद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola