एक सप्ताह स्कूल का अवकाश बढ़ाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 4:39 PM
अभिभावक संघ की बैठक सोमवार को हजारीबाग कृष्णापुरी में संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता शंकर कुमार की अध्यक्षता में हुई.
कटकमसांडी: अभिभावक संघ की बैठक सोमवार को हजारीबाग कृष्णापुरी में संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता शंकर कुमार की अध्यक्षता में हुई. संचालन सचिव प्रमोद यादव ने किया. अभिभावकों ने इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए एक सप्ताह तक स्कूल का अवकाश बढ़ाने की मांग राज्य सरकार से की है. लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी से बच्चों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. अभिभावकों का कहना है कि बच्चे जब सुरक्षित नहीं रहेंगे तो पढ़ाई करना उनके लिए संभव नहीं है. राज्य के सभी जिलों में गर्मी इस कदर पड़ रही है कि लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. ऐसी परिस्थिति में बच्चों को स्कूल भेजना अभिभावकों के लिए कई परेशानियां सामने आ रही है. शहर में 40 से 43 डिग्री के बीच तापमान है. इससे अभिभावक काफी चिंतित हैं. नौ जून को सरकार द्वारा जारी निर्देश बच्चों के हित में नहीं है. लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सात से 11.30 जो स्कूल का समय निर्धारित है. वह गलत है. स्कूल से लौटने के दौरान बच्चों को लू का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सुबह होने के कारण बच्चे बिना खाये पिये स्कूल जायेंगे. लौटते समय उन्हें लू का सामना करना पड़ेगा. अभिभावकों ने सरकार और जिला प्रशासन से एक सप्ताह तक स्कूल अवकाश बढ़ाने की मांग की है. बैठक में मनोज बिन्द मित्रा, कुमुद दास, राजीव सिंह, आशीष राय, सुरेंद्र नारायण, अभिषेक कुमार, धीरज कुमार, गोलू सहित संख्या में अभिभावक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










