बीडीओ की कार्यशैली से क्षुब्ध पंसस ने बैठक का किया बहिष्कार

Updated at : 26 Jun 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ की कार्यशैली से क्षुब्ध पंसस ने बैठक का किया बहिष्कार

कटकमदाग बीडीओ की कार्यशैली से क्षुब्ध पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया.

विज्ञापन

कटकमसांडी.

कटकमदाग बीडीओ की कार्यशैली से क्षुब्ध पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया. पंचायत समिति सदस्यों का आरोप है कि बुधवार को 12:30 बजे पंचायत समिति सदस्यों की बैठक होनी था. इसके लिए बीडीओ के हस्ताक्षर पत्र भी सदस्यों को भेजा गया. सभी पंचायत समिति सदस्य निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. बीडीओ एकता वर्मा सभा कक्ष में पूर्व से बैठक कर रहे थे. तभी पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख के चेंबर में चले गये. बीडीओ ने सदस्यों से 15 मिनट रुकने के बाद बैठक करने की बात कही. लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी बैठक के लिए नहीं बुलाया गया. लोग आक्रोशित हो गये और बैठक में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया. बीडीओ ने 2:35 बजे बैठक करने के लिए बुलाया. लेकिन वे लोग नहीं गये. पंचायत समिति सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए वरीय पदाधिकारी से शिकायत करने की बात कही. आवेदन बीडीओ को भी सौंपा. सदस्यों ने कहा कि समय देने के बाद जनप्रतिनिधियों को इस तरह से प्रताड़ित करना लोकतंत्र पर प्रहार है. बैठक में प्रमुख कुमारी विनीता, उप प्रमुख विमल गुप्ता, पंसस गोवर्धन गंझू, सुखिया परवीन, सुनील ओझा, रेहाना परवीन, रामदुलारी यादव, सविता देवी, सीमा देवी मौजूद थे. इस बाबत कटकमदाग बीडीओ कटकमदाग एकता वर्मा ने कहा कि पंचायत समिति का बैठक 12:30 पर होना था. लेकिन मुझे जानकारी नहीं थी. इसके कारण पहले से एक बैठक कर रहे थे. अब समिति के सदस्यों से बात कर मामले को सलटाने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola