तीन किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 15 Jun 2024 6:31 PM (IST)
विज्ञापन

पेलावल पुलिस ने तीन किलो अफीम के साथ शनिवार को तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
पेलावल पुलिस ने तीन किलो अफीम के साथ शनिवार को तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस इससे पहले पांच किलो अफीम के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. एसपी अरविंद कुमार सिंह को सूचना मिली कि इटखोरी से कुछ अफीम तस्कर अफीम लेकर पेलावल की ओर आ रहे हैं. उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया. इसमें पेलावल ओपी प्रभारी शाहिना परवीन, एएसआई आक्षो राम, सिपाही प्रेम कुमार मेहता, उज्ज्वल कुमार, जितेन्द्र कुमार और पुलिस बल के जवान को शामिल किया गया. गठित दल ने छड़वा काली मंदिर पहुंच कर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान एक टोटो पर सवार मोहन लाल, हलील मोहम्मद, मनोज यादव तीनों रायबरेली को खदेड़ कर पकड़ा. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने तीन किलो अफीम बरामद किया. इस मामले में पेलावल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इससे पहले पेलावल और कटकमसांडी पुलिस ने दर्जनों लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




