हजारीबाग में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 10 आरोपी गिरफ्तार, तीन स्कॉर्पियो सहित चार वाहन बरामद
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jul 2021 1:41 PM
गिरफ्तार आरोपियों में बिहार मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता गांव के रवींद्र कुमार, मनिहारी थाना क्षेत्र मोहहमदपुर मुबारक के मो मुकीम पिता, बक्सर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के शैलेश मिश्रा, राजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के चंद्रजीत कुमार, नालंदा गिरियक थाना क्षेत्र रेटर गांव के राजेश कुमार, कैमूर भभुआ जिला मोहनियां थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के धर्मेंद्र चौधरी, धनबाद जिला मधुवन थाना क्षेत्र के खरखरी गांव के बिटू सोनार, हजारीबाग बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोसना गांव के दीपक कुमार, कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी मुहल्ला के विशेष कुमार सोनी और रामगढ़ जिला घाटो के रितिक अनुराग हैं.
हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने वाहन चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह के दस अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह से हजारीबाग पुलिस आवासीय कॉलोनी से इंस्पेक्टर मंजीत कुमार, इंस्पेक्टर सुदामा दास के स्कॉर्पियो आैर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी से चोरी के स्कॉर्पियो को बरामद किया गया है. वाहन चोरी में इस्तेमाल एक सेंट्रो कार को भी पुलिस ने बरामद किया है. उक्त जानकारी हजारीबाग एसपी कार्तिक एस ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी.
गिरफ्तार आरोपियों में बिहार मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता गांव के रवींद्र कुमार, मनिहारी थाना क्षेत्र मोहहमदपुर मुबारक के मो मुकीम पिता, बक्सर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के शैलेश मिश्रा, राजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के चंद्रजीत कुमार, नालंदा गिरियक थाना क्षेत्र रेटर गांव के राजेश कुमार, कैमूर भभुआ जिला मोहनियां थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के धर्मेंद्र चौधरी, धनबाद जिला मधुवन थाना क्षेत्र के खरखरी गांव के बिटू सोनार, हजारीबाग बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोसना गांव के दीपक कुमार, कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी मुहल्ला के विशेष कुमार सोनी और रामगढ़ जिला घाटो के रितिक अनुराग हैं.
एसपी कार्तिक एस ने कहा कि स्कॉर्पियो वाहन चोरी करने का मास्टर माइंड रितिक अनुराग है. आरोपी विशेष कुमार, बिटू और दीपक कुमार स्कॉर्पियो का रेकी करता था. इसके बाद मोहम्मद मुकीम एवं अन्य साथियों को बुलाकर स्कॉर्पियो की चोरी करते थे. घटना को अंजाम देने के लिए सेंट्रो कार का इस्तेमाल करते थे.
एसपी ने कहा कि हजारीबाग से चुराये गये स्कॉर्पियो को शैलेश मिश्रा खरीदता था. इसके बाद इंजन व चेचिस नंबर को पंचकर फर्जी नंबर लगाकर इसका फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच देता था. धर्मेंद्र चौधरी, चंद्रजीत कुमार और राजेश कुमार गाड़ी खरीद कर शराब का कारोबार करते थे. इन आरोपियों के पास से बिना नंबर के दो काले रंग के स्कॉर्पियो को बरामद किया गया है. दोनों पुलिस इंस्पेक्टर के हैं. एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो की चोरी पंचशील से हुई थी. उसे भी बरामद किया गया है. एक सेंट्रो कार भी बरामद हुई है. इसका इस्तेमाल रेकी करने व चोरी करने में होता था.
एसपी ने कहा कि बिटू सोनार पर बरकट्ठा थाना में बोलेरो चोरी व बोकारो चास थाना में आर्म्स एक्ट, महुदा थाना में छिन्नतई और सिकिदिरी थाना में छिनतई का मामला दर्ज है. दीपक पर बरकट्ठा थाना में बोलेरो चोरी, विशेष कुमार सोनी पर कोर्रा थाना में गोली चलाने, मो मोकिम पर बोकारो चास थाना में आर्म्स एक्ट, मुजफ्फरपुर में रंगदारी का मामला, राजेश कुमार पर नालंदा गिरियक थाना में अवैध शराब कारोबार करने का मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए