ePaper

घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकद चोरी

Updated at : 18 Jan 2026 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकद चोरी

चेडरा मुहल्ला की घटना

विज्ञापन

विष्णुगढ़. प्रखंड के चेडरा मुहल्ला के एक घर में शनिवार की रात चोरी की घटना हुई. रवि कुमार पांडेय पारिवारिक कार्य से अपनी बहन को लाने उसके ससुराल गये हुए थे. इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया. दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात तथा 35 हजार नकद चुरा ले गये. घटना की सूचना विष्णुगढ़ थाना को दे दी गयी है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

मसरातू पंचायत सचिवालय से सामान की चोरी

कटकमसांडी. कटकमदाग थाना क्षेत्र के मसरातू पंचायत सचिवालय में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. चोर मेन गेट का ताला काट कर अंदर घुसे. इसके बाद पांच कमरों का ताला काट कर फोटोकॉपी मशीन, साउंड बॉक्स, कई कुर्सियां तथा कंबल चोरी कर ली. वहीं अलमीरा का ताला तोड़कर फाइलों को तितर-बितर कर दिया. इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि अपराधी शीघ्र पकड़े जायेंगे.

सड़क हादसे में युवक की मौत

दारू. दिगवार-अकाकुंबा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. उसकी बहेरी निवासी बिट्टू कुमार (पिता दशरथ प्रसाद) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बिट्टू कुमार मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से घटना की सूचना परिजनों को मिली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola