फेसबुक से प्यार होने के बाद बिहार से हजारीबाग पहुंचा युवक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 7:27 PM
फेसबुक पर लड़के को एक लड़की से प्यार करना महंगा पड़ा.
ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
कटकमसांडी.
फेसबुक पर लड़के को एक लड़की से प्यार करना महंगा पड़ा. प्यार में अंधा हो चुका युवक लड़की से मिलने पूर्णिया (बिहार) से कटकमसांडी के एक गांव पहुंच गया. ग्रामीणों ने इसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. ज्ञात हो कि 23 जुलाई की रात बिहार के एक युवक लड़की को भगा कर ले जा रहा था. ग्रामीणों को नाबालिग लड़की पर नजर पड़ी. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ शुरू की. इसके बाद युवक ने फेसबुक से प्यार होने की बात कही. युवक ने यह भी कहा कि लड़की से प्यार करता है और शादी करने की नियत से हजारीबाग आया है. लड़की पूर्व में भी अपने नानी घर मुझे बुलायी थी. पिछले छह माह से दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत हो रही है. दोनों के बीच फोटो का आदान प्रदान हुआ है.ग्रामीणों ने बताया कि लड़की 15 साल की है. अभी इसकी शादी नहीं हो सकती है. रात के अंधेरे में भाग रही थी. जबकि इसके माता-पिता घर में नहीं थे. ग्रामीणों ने कहा कि दोनों को पकड़ कर गांव में रखे थे. घटना की जानकारी कटकमसांडी पुलिस को दे दी गयी. कटकमसांडी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लड़के को साथ ले गयी. लड़की भी उसी लड़के से शादी करने की जिद कर रही है. घटना के बाद ग्रामीणों ने लड़की को लेकर बुधवार को थाना पहुंचे. थाना में आवेदन दिया. आरोपी लड़का पर मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










