ePaper

लंबित कार्यों में गति लाने का निर्देश

Updated at : 06 Aug 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित कार्यों में गति लाने का निर्देश

उपायुक्त ने की एनएच व एनटीपीसी से संबंधित भू-अर्जन मामलों की समीक्षा

विज्ञापन

हजारीबाग. एनएच और एनटीपीसी से संबंधित भू-अर्जन मामलों की समीक्षा उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार को कार्यालय में की. बैठक में एनएच और कोल माइनिंग परियोजनाओं से जुड़े स्टेटमेंट-6, म्यूटेशन की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, पैक्स केंद्र एवं विद्यालयों के स्थानांतरण, मेजरमेंट, एफआरए, लीज बंदोबस्ती सहित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने कहा कि सभी लंबित कार्यों की प्रगति में तेजी लायी जाये. योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर किया जाये. विद्यालयों एवं अन्य भवनों के शिफ्टिंग के लिए उपयुक्त भूमि का चयन किया जाये. उन्होंने निर्देश दिया कि मेजरमेंट कार्यों के लिए तय शेड्यूल के अनुसार बीसीडी और डीएलओ स्तर पर पत्राचार कर जानकारी भेजी जाये. सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को प्रत्येक बिंदु पर वर्कआउट करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता, डीएलओ, सदर और बरही एसडीओ, बरही डीसीएलआर, संबंधित अंचलाधिकारी, एनएच व एनटीपीसी के पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

लंबित वादों का समय पर पूरा करायें

हजारीबाग. विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की प्रगति की समीक्षा उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार को की. उन्होंने लंबित वादों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. विभागीय पदाधिकारियों से कहा कि न्यायालयों में लंबित वादों का समय पर पूरा करायें. प्रत्येक वाद की नियमित मॉनिटरिंग करने, विधिक परामर्श से जानकारी लेकर कार्रवाई करने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि विधिक प्रक्रिया में शिथिलता नहीं हो. सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने कार्य को समझकर निर्वह्न करें. बैठक में अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, विधि शाखा के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola