प्रतियोगिता में कटकमदाग के तीन खिलाड़ियों का चयन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलो झारखंड के विभिन्न प्रतियोगिताओं में कटकमदाग के तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
जिला स्तरीय खेलो झारखंड के विभिन्न प्रतियोगिताओं में कटकमदाग के तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ. उत्क्रमित उच्च विद्यालय खपरियांवा के विद्यार्थी हैं. जिला स्तरीय अंडर-19 वॉलीबाल के फाइनल में रौशन कुमार, रॉकी कुमार और अनिकेत कुमार ने अपना नाम राज्य स्तरीय टीम के लिए दर्ज कराया. वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग हर्डल 110 मीटर में लक्ष्य कुमार स्नेही, अंडर-19 में राज कुमार को चयनित किया गया है. जबकि बालिका वर्ग में अंडर-19 के 400 मीटर रिले में अस्मिता धान, सपना धान, सपना कुमारी व शहजानिया प्रवीण का चयन किया गया है. प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति रानी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी. शिक्षक रंजीत कुमार, हेमलता विष्ट, कंप्यूटर शिक्षक मंटू शर्मा, शारीरिक शिक्षक मृतुंजय वैष्णव, जितेन्द्र कुमार, अभय कुमार, दीपक कुमार, अमरेंद्र कुमार ने खुशी जाहिर की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










