ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, मामला दर्ज

बुधवार की शाम कुएं में डूबने से हुई थी सरिता देवी की मौत
इचाक. थाना क्षेत्र के फ़ुरुका गांव निवासी पवन यादव की पत्नी सरिता देवी (20 वर्ष) की मौत बुधवार की शाम कुएं में डूबने से हो गयी थी. उसका मायका इचाक थाना क्षेत्र के चंपानगर नावाडीह गांव का कलवारा बांध टोला था. घटना की सूचना पाकर इचाक पुलिस बुधवार को फुरूका गांव पहुंची. वहां मृतका के मायके वाले भी पहुंचे. थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने आक्रोशित मायकेवालों को समझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद देर रात शव का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया. मृतका का पति पवन यादव घटना के दिन घर पर नहीं था. उसके घर आने के बाद गुरुवार की देर शाम शव का अंतिम संस्कार फ़ुरुका श्मशान घाट में किया गया. मुखाग्नि दादा ससुर गोवर्धन यादव ने दी. घटना के संबंध में मृतका के पिता अशोक यादव ने इचाक थाना में आवेदन देकर बेटी सरिता की हत्या कर शव को कुएं में डालने का आरोप ससुर जीवलाल यादव, सास व देवर समेत पांच लोगों पर लगाया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि सरिता की शादी 18 माह पूर्व जीवलाल यादव के पुत्र पवन यादव के साथ हुई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




