ज्ञान को आचरण में लाएं : मुनि श्री

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 12 Jun 2026 9:36 PM

विज्ञापन

ताली बजाना कई रोगों के इलाज का प्रभावी व्यायाम

विज्ञापन

हजारीबाग. मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में शुक्रवार को प्रातः काल की बेला में पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बड़ा बाजार हजारीबाग में धर्म सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्ष नागेंद्र विनायका ने मुनि संघ से चर्चा की. इस दौरान मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज ने बताया कि हम प्रत्येक क्रिया अच्छे ढंग से करेंगे, तो हमारा जीवन अच्छा बनेगा. उन्होंने कहा कि दिगंबर जैन धर्म के अनुसार यह श्रुत पंचमी का दिन महा पवित्र दिन है. इस दिन सबसे बड़े ग्रंथ षट्खंडागम ग्रंथ की रचना हुई थी. भगवान महावीर के निर्वाण के लगभग 683 वर्ष बाद जिनके पास श्रुत का ज्ञान था, वे भी विलुप्त होने लगे. श्रुत पंचमी हमें याद दिलाती है कि जहां भी शास्त्र हो, उसे सम्मान दो. प्रतिदिन दो पन्ने भी पढ़ेंगे, तो धीरे-धीरे मन बदलने लगेगा. ज्ञान को सिर्फ पढ़ो मत, आचरण में लाओ. तभी पुष्पदंत-भूतबली मुनि की तपस्या सार्थक होगी. कहा कि ताली बजाने से लाभ हैं. धार्मिक क्रियाओं में फायदा होता है. अच्छे कार्य की अनुमोदना होती है. माहौल भी अच्छा बनता है. कई रोगों में फायदा होता है. मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि 18 जून को श्री दिगंबर जैन मंदिर बढम बाजार में प्रातः छह बजे श्री धर्मनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जायेगा.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola