ख़बर का असर : विधायक ने विधानसभा में उठाया सवाल

Updated at : 27 Feb 2025 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
ख़बर का असर : विधायक ने विधानसभा में उठाया सवाल

26 फरवरी को प्रभात खबर में बरही चौक को जाम मुक्त कर राहत दिलायें शीर्षक से खबर प्रकाशित की गयी.

विज्ञापन

बरही. एनएच-31, एनएच-33 व ओल्ड जीटी रोड स्थित बरही चौक पर प्रतिदिन लगने वाले जाम को लेकर 26 फरवरी को प्रभात खबर में बरही चौक को जाम मुक्त कर राहत दिलायें शीर्षक से खबर प्रकाशित की गयी. खबर में जाम की वजह व इससे आम लोगों को होने वाली परेशानियों का उल्लेख किया गया था. छपी ख़बर को बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने गंभीरता से लिया. उन्होंने इस समस्या को लेकर 27 फरवरी को झारखंड विधानसभा सभा के शून्य काल के दौरान सवाल उठाया. उन्होंने सदन में कहा कि बरही झारखंड में बिहार व उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार है, जहां लगातार जाम की स्थिति रहती है. इसके कारण स्थानीय निवासियों व मालवाहक वाहनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं. बाद में विधायक ने प्रभात खबर बरही प्रतिनिधि से मोबाइल फ़ोन पर बात कर यह जानकारी दी कि बरही चौक पर जाम की समस्या को सरकार के संज्ञान में ले लिया है. उम्मीद है सरकार इसपर उचित कार्रवाई करेगी व लोगों को जाम की परेशानी से निजात दिलायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola