होटल व कार से अवैध शराब बरामद, होटल संचालक गिरफ्तार
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 06 Jul 2025 10:15 PM
उत्पाद विभाग की कार्रवाई
बरही. हजारीबाग उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच जुलाई की रात बरही में पटना रोड स्थित न्यू श्याम लाइन होटल व न्यू सुरेश लाइन होटल से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब व महुआ शराब बरामद किया. मामले में न्यू श्याम लाइन होटल के संचालक लोचन रजक (पिता स्व प्रीतम रजक) को पकड़ कर उत्पाद विभाग की टीम अपने साथ ले गयी है. इस कार्रवाई में बिना नंबर की एक कार को भी जब्त किया गया है. जिसमें विदेशी शराब लदी थी. कार में मिली शराब के बोतल पर फोर सेल इन उत्तर प्रदेश ओनली व फोर सेल इन वेस्ट बंगाल ओनली का स्टीकर लगा था. कार्रवाई का नेतृत्व उत्पाद प्रभारी सुमितेश कुमार ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










