हजारीबाग अस्पताल में बिचौलियों की सक्रियता, प्रशासन ने मरीजों को किया सतर्क

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिचौलियों से सावधान रहें. प्रशासन ने मरीजों को निजी जांच केंद्रों के झांसे में न आने की सलाह दी है. शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी.

विज्ञापन

हजारीबाग: जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को गुमराह कर निजी जांच केंद्रों तक ले जाने वाले बिचौलियों की सक्रियता को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है. प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ बिचौलिए मरीजों और उनके परिजनों को बाहर जांच कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इसे लेकर प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज

अस्पताल में मरीजों के लिए इलाज और चिकित्सकीय परामर्श नि:शुल्क उपलब्ध है. वहीं, विभिन्न चिकित्सीय जांच सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर पर की जाती है. उप विकास आयुक्त ने कहा कि मरीज किसी बिचौलिए के झांसे में नहीं आएं. यदि कोई व्यक्ति बाहर जांच कराने का दबाव बनाता है, तो इसकी तत्काल सूचना अस्पताल प्रबंधन या जिला प्रशासन को दें.

प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन नंबर

शिकायत या सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर 8002592934 पर संपर्क किया जा सकता है. प्रशासन ने कहा कि मरीजों को पारदर्शी और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola