आईसेक्ट विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन
आईसेक्ट विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह

एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

हजारीबाग. आईसेक्ट विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खूब रंग, अबीर-गुलाल उड़े. सभी प्राध्यापक व कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. कुलपति प्रो पीके नायक ने कहा कि होली किसी व्यक्ति के अंदर अहम, वैमनस्यता और भेदों को समाप्त कर जीवन में एकता, समरसता और उमंगों का रंग भरने का कार्य करता है. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि होली में रंग व गुलाल लगाने का उद्देश्य जीवन को रंगीन बनाना है. उन्होंने लोगों से केमिकल फ्री रंगों के साथ होली खेलने का आग्रह किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गायन मंडली ने फगुआ गीत गाये. सभी लोगों ने व्यंजनों का लुप्त उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola