सौतेली मां ने कर डाली बेटे की हत्या, गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Updated at : 28 Jan 2021 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
सौतेली मां ने कर डाली बेटे की हत्या, गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

सौतेली मां ने कर डाली बेटे की हत्या

विज्ञापन

jharkhand news, hazaribagh news हजारीबाग : बड़कागांव थाना के सांढ़ गांव में एक सौतेली मां द्वारा अपने बेटे को मारपीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की सूचना मिलते बड़कागांव पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया, वहीं आरोपी मां मीना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इस संबंध में मृतक के पिता तापेश्वर महतो के लिखित आवेदन पर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 29/2021 धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी उत्तम कुमार महतो ने बताया कि 12 वर्षीय नरेश कुमार उर्फ भोला को उसकी सौतेली मां ने पहले मारा पीटा, फिर उसके गले में रस्सी लगा कर हत्या कर दी. हत्या करने के एक घंटे बाद घर से बाहर निकल कर हल्ला करने लगी की मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली है.

यह घटना 26 जनवरी की है. घटना से पूर्व नरेश उर्फ भोला बाहर खेल रहा था और उसके पिता तापेश्वर महतो आदिवासी सांस्कृतिक मेला देखने गये थे. गांव के किसी व्यक्ति ने मोबाइल पर फोन कर पिता को बेटे के मरने की सूचना दी. सूचना मिलते पिता ने घर आकर देखा, तो उसका बेटा मृत पड़ा था. इसके बाद तापेश्वर महतो ने बड़कागांव पुलिस को आवेदन देकर अपनी दूसरी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है. ज्ञात हो कि तपेश्वर महतो ने अपनी पहली पत्नी की हत्या करने के आरोप में जेल जा चुका है. नरेश उसकी पहली पत्नी का लड़का था.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola