संस्कृत में 32, वस्तानिया-फोकानिया में 39 विद्यार्थी अनुपस्थित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले में संस्कृत बोर्ड (मध्यमा) व वस्तानिया (आठवीं), फोकानिया (दसवीं) की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी.
विज्ञापन
हजारीबाग.
जिले में संस्कृत बोर्ड (मध्यमा) व वस्तानिया (आठवीं), फोकानिया (दसवीं) की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी. झारखंड अधिविध परिषद (जैक) को रिपोर्ट भेजी गयी. संस्कृत बोर्ड में 330 विद्यार्थी पंजीकृत थे. इसमें 298 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. लगभग 32 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं. वहीं, वस्तानिया में 898 व फोकानिया में 352 मिलाकर 1350 विद्यार्थी पंजीकृत थे. इसमें 1211 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. लगभग 39 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे हैं. डीइओ प्रवीन रंजन ने गुरुवार को बताया संस्कृत बोर्ड मध्यमा, वस्तानिया व फोकानिया तीनों परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. डीइओ ने बताया संस्कृत स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा गुरुवार से शुरू है. वहीं, वस्तानिया फोकानिया की प्रायोगिक परीक्षा छह से 10 जुलाई के बीच होगी. विद्यार्थी अपने-अपने मदरसा (स्कूल) में प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










