Hazaribagh murder News : अपराधियों ने हजारीबाग में पलामू निवासी की गोली मारकर की हत्या
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Sep 2020 3:00 AM
हजारीबाग जिला मुहान जंगल के समीप अपराधियों ने पलामू स्थित पांकी निवासी नरेंद्र सिंह (पिता-स्व राजेंद्र सिंह) की गोली मारकर हत्या कर दी.
हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग झुमरीटांड़ स्थित तीन मुहान जंगल के समीप अपराधियों ने पलामू स्थित पांकी निवासी नरेंद्र सिंह (पिता-स्व राजेंद्र सिंह) की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गये.
घटना मंगलवार को दोपहर करीब 2.45 बजे घटी. पुलिस के अनुसार नरेंद्र सिंह पांकी के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के सरजा मातुर पगार का रहनेवाला था. इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बमबम कुमार दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में कर लिया. पुलिस ने घटनास्थल से नौ एमएम की सात जिंदा कारतूस व 10 खोखा बरामद किया है. युवक को अगवा कर बाइक से झुमरीटांड़ पहुंचे अपराधी
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










