चर्चित घटना महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की रहस्यमय मौत की जांच तेज, हजारीबाग पहुंची CFSL की टीम

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग की चर्चित घटना महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की रहस्यमय मौत की जांच करने सीएफएसएल पहुंची हजारीबाग

हजारीबाग के चर्चित महेश्वरी परिवार के छह सदस्यों की रहस्यमय मौत मामले की जांच के लिए सीबीआई और सीएफएसएल की टीम खजांची तालाब स्थित अपार्टमेंट पहुंची।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग की चर्चित घटना एक ही परिवार के छह सदस्यों की रहस्यमई मौत को लेकर दिल्ली की दो सदस्यीय टीम हजारीबाग पहुंची. घटना खजांची तालाब सीडीएम अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 303 में माहेश्वरी परिवार के छह सदस्यों का रहस्यमई मौत 15 जुलाई 2018 को हुआ था. इस मामले जांच के लिए सीबीआई की टीम आठ वर्ष 10 दिन बाद हजारीबाग पहुंचे.

जानकारी के अनुसार सीएफएसएल की दो सदस्य टीम हजारीबाग स्थित खजांची तालाब सीडीएम अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 303 में जाकर घटना से संबंधित कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल किया. जांच के लिए टीम के सदस्यों ने सदर पुलिस से भी घटना को लेकर जानकारी लिया. घटना से संबंधित कई साक्ष्य को संकलित किया. मृतकों के नजदीकी परिवार वालों से भी घटना से संबंधित बात की.

बता दें कि 15 जुलाई 2018 को खजांची तालाब समीप स्थित सीडीएम अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 303 में माहेश्वरी परिवार के छह सदस्यों का शव मिला था. इस घटना को लेकर माहेश्वरी परिवार के लोगों ने सदर थाना में अज्ञात के विरोध हत्या का मामला दर्ज कराया था.

स्थानीय पुलिस की जांच से मृतकों के परिवार वाले असंतुष्ट होकर सीआईडी से जांच करने की मांग की थी. सीआईडी की टीम ने पूरे मामले को जांच पड़ताल किया. घटना का रीक्रिएशन भी किया. अंत में सीआईडी की टीम ने सामूहिक आत्महत्या करने का रिपोर्ट दिया.

सीआईडी की जांच रिपोर्ट से असंतुष्ट होकर मृतकों के परिजनों ने झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाईकोर्ट ने सीबीआई को इस घटना की जांच पड़ताल के लिए सौंप दिया. माहेश्वरी परिवार के मृतकों में महावीर महेश्वरी, पत्नी किरण माहेश्वरी, पुत्र नरेश महेश्वरी, बहु प्रीती महेश्वरी, पोता अमन और पोती आंवी की रहस्य में मौत हुई थी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola