हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज के छात्र को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, वैज्ञानिक शोधपत्र को मिला दूसरा पुरस्कार
पुरस्कार लेते छात्र | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज के छात्र डॉ मोहम्मद हाफिजुद्दीन को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक शोधपत्र के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला.
हजारीबाग: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के ओरल मेडिसिन एवं रेडियोलॉजी विभाग के अंतिम वर्ष के स्नातकोत्तर छात्र डॉ मोहम्मद हाफिजुद्दीन ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है. विशाखापत्तनम में आयोजित 24वें इंडियन एकेडमी ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी पोस्टग्रेजुएट कन्वेंशन-2026 में उनके वैज्ञानिक शोधपत्र को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक शोधपत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
डॉ हाफिजुद्दीन का शोधपत्र मौलिकता, वैज्ञानिक गुणवत्ता, नैदानिक उपयोगिता और प्रभावशाली प्रस्तुति के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों में चुना गया. राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में मिली उपलब्धि से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है.
शोध की मौलिकता और प्रस्तुति को मिली सराहना
शोधपत्र को वैज्ञानिक गुणवत्ता और नैदानिक उपयोगिता के साथ-साथ प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए भी सराहा गया. प्रतियोगिता में देशभर से प्रस्तुत किए गए शोधपत्रों के बीच डॉ हाफिजुद्दीन की प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों में शामिल किया गया.
कॉलेज प्रबंधन ने दी बधाई
डॉ हाफिजुद्दीन की उपलब्धि पर कॉलेज के सचिव डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता संस्थान के लिए गौरव का विषय है.
डॉ हाफिजुद्दीन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विभागाध्यक्ष सह प्राचार्य डॉ के श्री कृष्णा के मार्गदर्शन को दिया. कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि छात्र की शैक्षणिक उत्कृष्टता, निरंतर समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










