हजारीबाग डेंटल काॅलेज द्वारा सलगावां में निशुल्क दांत जांच शिविर का आयोजन, मुख स्वास्थ्य के प्रति किया सभी को जागरूक

बच्चों का दांत जांच करते चिकित्सा | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस ने सलगावां के सरकारी स्कूल में निशुल्क दंत जांच शिविर आयोजित किया, जिसमें 120 से अधिक बच्चों के दांतों की जांच की गई।
हजारीबाग: हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल द्वारा कटकमदाग सलगावां सरकारी विद्यालय में मंगलवार को निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 120 से अधिक स्कूली बच्चों के दांतों की निशुल्क जांच की गई तथा उन्हें मुख एवं दंत स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श भी दिया गया.
इस अवसर पर हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल के सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए दांतों की नियमित देखभाल और समय-समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है. निशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समय पर उपचार सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान सामाजिक सरोकारों के तहत इस प्रकार के जनहितकारी निशुल्क शिविर आयोजित करता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










