जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, गांव पहुंचीं सीओ
Updated at : 27 May 2024 7:07 PM (IST)
विज्ञापन

मनार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
मनार गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई. मामले में सोमवार को कटकमसांडी सीओ सबिता सिंह घटना स्थल पर पहुंचीं. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घंटों वार्ता किया गया. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए बॉन्ड भरवाया गया. सीओ ने कहा कि जमीन किसकी है वह जांच करने के बाद स्पष्ट होगा. तबतक दोनों पक्ष शांति बनाकर रखें. रविवार को दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग मामला दर्ज किया गया. वहीं दोनों पक्षों से एक-एक लोग जख्मी हुए. इलाज शेख भिखारी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है. इस घटना में मनार गांव निवासी योगेंद्र यादव व मूलचन्द भुइयां घायल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




