सभी 14 सीटों पर होगी भाजपा की जीत : केशव

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है. सत्ता विहीन कांग्रेस सत्ता के लिए देशवासियों को गुमराह कर रही है.
प्रतिनिधि, केरेडारी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है. सत्ता विहीन कांग्रेस सत्ता के लिए देशवासियों को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा 400 सीटों से चुनाव जीत रही है. एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में चुनावी सभा शुक्रवार को कृषि फार्म मैदान केरेडारी में हुई. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हार के डर से अमेठी छोड़ कर रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. रायबरेली में भी भाजपा मजबूत है. झारखंड के सभी 14 सीट भाजपा के खाते में आयेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 साल की उम्र में भी देश हित में काम कर रहे हैं. दुश्मन पड़ोसी देश भारत से डर रहे हैं. लगातार भारत की तारीफ कर रहे हैं. वर्ष 2014 से 2024 तक देश में काफी विकास हुआ है. वर्ष 2047 तक देश में नरेंद्र मोदी की सरकार रहेगी. उन्होंने हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में मतदाताओं से वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था सभी विकास कार्य पूरा हुए हैं. तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी ही बनेंगे. विधायक सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड में सभी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार को भारी समर्थन मिल रहा है. मौके पर राज्यसभा सांसद खीरू महतो, राकेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, अमरदीप यादव, बटेश्वर मेहता, बालेश्वर कुमार, बदरी नारायण सिंह, कर्मचारी साव समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




