पति का इलाज कराने जा रही महिला सड़क दुर्घटना में घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी
विज्ञापन
कटकमसांडी.
कटकमसांडी-हजारीबाग मार्ग पर जैलमा के पास बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला रेणु देवी पति शंकर कुमार चतरा जिले के पत्थलगड़ा के ग्राम पत्थलगड़ा की निवासी हैं. रेणु देवी बीमार पति शंकर कुमार को बोलेरो से इलाज के लिए पत्थलगड़ा से रांची ले जा रही थी. इस क्रम में जैलमा के पास बोलेरो ड्राइवर को झपकी आ गयी और उसने वाहन से अपना संतुलन खो दिया. बोलेरो सड़क के किनारे बाउंड्री से जाकर टकराई और नाले में फंस गयी. घटना के बाद आसपास के राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और बेहतर इलाके के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हजारीबाग भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










