हजारीबाग की नाबालिग किरणी बिरहोर की मौत पर आयोग ने लिया संज्ञान
Updated at : 15 Apr 2024 7:15 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड की पगार बिरहोर टोला निवासी नाबालिग किरणी बिरहोर की मौत मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है.
विज्ञापन
हजारीबाग की नाबालिग किरणी बिरहोर की मौत पर आयोग ने लिया संज्ञान
हजारीबाग डीसी को आठ सप्ताह में रिपोर्ट दायर करने का निर्देशरांची.
हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड की पगार बिरहोर टोला निवासी नाबालिग किरणी बिरहोर की मौत मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. इस मामले में आयोग ने हजारीबाग डीसी को आठ सप्ताह में कार्रवाई प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है. मामले में शनिकांत ने आयोग से शिकायत की थी. कहा था कि चट्टी बरियातू कोल परियोजना से महज कुछ दूरी पर लुप्तप्राय: आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय की एक बस्ती है, जहां पर खनन कार्य किया जा रहा है. इसके दुष्प्रभाव से नाबालिग किरणी बिरहोर बीमार चल रही थी. इसी दौरान 28 फरवरी को उसकी मौत हो गयी. इसको लेकर आयोग से बिरहोर बस्ती को बिना बसाये खनन कार्य करने और किरणी बिरहोर की मौत के जिम्मेदार लोगों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




