अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग पुलिस ने वाहन चोर के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान चोरी गयी एक हाइवा, हुंडई आई-10 कार और छह मोबाइल जब्त किया है.
विज्ञापन
बड़कागांव. हजारीबाग पुलिस ने वाहन चोर के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान चोरी गयी एक हाइवा, हुंडई आई-10 कार और छह मोबाइल जब्त किया है. पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है. इसमें पदमा ओपी के विनय कुमार पासवान, दारू थाना क्षेत्र के श्रवण कुमार, संतोष महतो दोनों जरगा निवासी, टाटीझरिया झरपो के विकास कुमार, चतरा राजपुर केदनीनगर के विनय कुमार राणा और बिहार सिवान बभनबारा के रफीक अंसारी शामिल है.
ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 26 मार्च की रात्रि बड़कागांव के 14 माइल बरवाडीह के पास से एक हाइवा चोरी हुई थी. रजिस्ट्रेशन नंबर (जेएच02एवाई- 9338) है. वाहन मालिक ने संतोष कुमार यादव ने बड़कागांव थाना में इस मामले में एक लिखित आवेदन दिया था. चोरी से संबंधित सूचना एसपी को मिली. एसपी ने तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार, बड़कागांव के नेतृत्व में थाना प्रभारी बड़कागांव मुकेश कुमार सिंह, थाना रिजर्व गार्ड का एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को कोर्रा थाना क्षेत्र के हुरहुरू गैरेज से गिरफ्तार किया. वहां से चोरी की गई हाइवा भी बरामद किया गया. आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी के वाहनों को झारखंड, बिहार, ओडिशा व छत्तीसगढ़ राज्य में जाकर बेचते थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










