पेलावल ओपी में प्रेमी युगल की हुई शादी-पांच साल से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम प्रसंग ,घर से भागकर 12 अप्रैल को बनारस मे किया था शादी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 6:17 PM

विज्ञापन

पेलावल ओपी में सोमवार को प्रेमी युगल की शादी वधु पक्ष के परिजनों के समक्ष करायी गयी.

विज्ञापन

कटकमसांडी.

पेलावल ओपी में सोमवार को प्रेमी युगल की शादी वधु पक्ष के परिजनों के समक्ष करायी गयी. थाना में स्थित बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष प्रेमी युगल की शादी मंत्रोच्चारण के बीच हुई. प्रेम प्रसंग पिछले पांच वर्षों से चल रहा था. इस दौरान दोनों घर से भाग कर बनारस में 12 अप्रैल को शादी कर ली. इस दौरान दोनों के परिजनों ने अपने-अपने स्थानीय थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था. कुछ दिन पहले दोनों के परिजनों के प्रयास से लड़का-लड़की को घर बुलाया गया. सोमवार को थाना में सिंदूर लगाकर पुनः शादी करायी गयी. लड़का कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के भोला प्रसाद कुशवाहा का पुत्र जय जीवन कुमार (24 वर्ष) और चौपारण थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी महेंद्र ठाकुर की पुत्री रीना कुमारी (25 वर्ष) है. शादी के मौके पर कई जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola