कटकमसांडी में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Updated at : 05 Jun 2024 6:16 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने आराभुसाई गांव से कट्टे के साथ मो निजाम को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
कटकमसांडी.
पुलिस ने आराभुसाई गांव से कट्टे के साथ मो निजाम को गिरफ्तार किया. आरोपी मो गुलाम दस्तगीर उर्फ नेजाम (33 वर्ष) पिता दिलजान मियां आराभुसाई का रहने वाला है. थाना प्रभारी देवदत कुमार सिंह ने बताया कि चार मई को एसपी को सूचना मिली थी कि कटकमसांडी के आराभुसाई गांव निवासी मो नेजाम कट्टा के साथ घूम रहा है. छापामारी टीम का गठन किया गया. चार जून कि शाम 7:20 बजे छापामारी अभियान चलाकर मो नेजाम को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान कमर में रखा एक लोडेड कट्टा, पीठ में रखे बैग से तीन जिंदा कारतूस, दो मुड़ने वाला लोहे का चाकू, एक लोहे का फाइटर और ओपो कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कटकमसांडी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 98/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक बिरजा कुजूर, हवलदार अखिलेश पासवान, सिपाही सुरेन्द्र कुमार पासवान, चालक आरक्षी सुधांशु कुमार सिंह शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




