मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो बीएलओ रखें ध्यान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस पर्यवेक्षक एन कुमार सुब्रमण्यम गुरुवार को कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के नक्सल प्रभावित बूथों का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
पुलिस पर्यवेक्षक ने नक्सल प्रभावित बूथों का किया निरीक्षण
कटकमसांडी.
पुलिस पर्यवेक्षक एन कुमार सुब्रमण्यम गुरुवार को कटकमसांडी और कटकमदाग प्रखंड के नक्सल प्रभावित बूथों का निरीक्षण किया. उन्होंने बूथ लेबल ऑफिसर को मतदान को लेकर कई दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए बीएलओ सक्रिय होकर काम करें. पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा करने का निर्देश दिया. पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर पुलिस गश्त तेज करने की सलाह दी. मौके पर कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवदत्त कुमार सिंह, कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पेलावल क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया. उन्होंने लोकसभा चुनाव के तैयारियो की जानकारी लेते हुए बीएलओ को कई निर्देश दिए. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं के बीच वितरण किए गए मतदाता सूचि वितरण की भी जानकारी ली. मौके पर उपायुक्त नैंसी सहाय, पेलावल ओपी प्रभारी साहिना परवीन मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










