पेलावल विकास मंच ने 135 विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पेलावल विकास मंच ने सोमवार को दूसरा शैक्षिक सम्मान समारोह कर 10वीं, 11वीं और 12वीं में सफल 135 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
पेलावल विकास मंच ने सोमवार को दूसरा शैक्षिक सम्मान समारोह कर 10वीं, 11वीं और 12वीं में सफल 135 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. कार्यक्रम पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में हुआ. ग्रामर स्कूल के 23, मिलेनियम पब्लिक स्कूल के 15, एडुका वैली पब्लिक स्कूल के 14, शहीद भगत सिंह सैनिक स्कूल के 24, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, संत स्टीफेंस स्कूल, संत जेवियर्स हाई स्कूल, संत अगस्टाइन हाई स्कूल, इंटर साइंस कॉलेज के 31 व न्यू कैसल इंटर कॉलेज के 28 विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. अध्यक्षता व संचालन अध्यक्ष एमहक भारती ने किया. पेलावल थाना प्रभारी शाहीना परवीन, डॉ सीपी दांगी, प्रो सोमर सुमन साहू कार्यक्रम में पहुंचे थे. मौके पर अशफाक अहमद, जीप सदस्य मंजू नंदनी, मो समीर, ऐनुल हक, शाहबाज खान, करण कुमार, चंदन सिंह मौजूद थे.इन्हें मिला सम्मान :
क्वींसलैंड ग्रामर स्कूल 10वीं के मो. आतिफ (फर्स्ट टॉपर), आइशा परवीन (सेकंड टॉपर), साजदा परवीन (थर्ड टॉपर), मिलेनियम पब्लिक स्कूल मौसमी परवीन (फर्स्ट टॉपर), सादिया परवीन (सेकंड टॉपर), सना कौशर (थर्ड टॉपर), एडूका वैली पब्लिक स्कूल की महजबीन नाज (फर्स्ट टॉपर), दीपक कुमार (सेकंड टॉपर), मंटू राणा (थर्ड टॉपर), शहीद भगत सिंह स्कूल के बीरू कुमार (फर्स्ट टॉपर), अफिया परवीन (सेकंड टॉपर), सुमैया खनम (थर्ड टॉपर) व न्यू कैसल इंटर कॉलेज के मो तौसीफ (फर्स्ट टॉपर), अशिकिन परवीन (सेकंड टॉपर), नुशरत परवीन (थर्ड टॉपर), 12वीं के मो अफ्फान अकरम (संत जेवियर्स) विद्यार्थी सम्मान पाने वालों में शामिल हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










