बड़कागांव में आज भक्तिभाव से मनेगी हनुमान जयंती

Updated at : 11 Apr 2025 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव में आज भक्तिभाव से मनेगी हनुमान जयंती

हनुमान मंदिर वर्ष 1936 में बनाया गया था.

विज्ञापन

बड़कागांव. हनुमान जयंती 12 अप्रैल को पूरे भारत में भक्तिभाव से मनायी जायेगी. बड़कागांव में भी हर वर्ष हनुमान जयंती मनायी जाती है. बड़कागांव का हनुमान मंदिर वर्षों पुराना है. यह मंदिर बड़कागांव के दैनिक बाजार स्थित बसंती दुर्गा मंदिर के बगल में है. हनुमान मंदिर वर्ष 1936 में बनाया गया था. उस समय यह मंदिर खपरैल मंडप में था. इस मंदिर के निर्माण में तत्कालीन सरपंच किशुन साव, नेतलाल महतो, नरसिंह प्रसाद, कुंजल रविदास, डोमन राम का योगदान रहा है. उस समय हनुमान जी की मूर्ति मिट्टी से बनी थी, जहां हर वर्ष पूजा की जाती थी. लेकिन तत्कालीन पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो उमेश साव , रामसेवक सोनी के नेतृत्व में हनुमान जी की स्थायी मूर्ति स्थापित की गयी. इस मूर्ति का निर्माण बड़कागांव निवासी कमलनाथ प्रजापति ने किया था. कमलनाथ प्रजापति मुंबई में बॉलीवुड में पोस्टर बनाने का भी काम करते थे. पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो उन्हें मुंबई से बुलाकर इस मूर्ति का निर्माण कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola