दाल से तैयार करें मजेदार स्नैक्स, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 17 Mar 2026 4:00 PM

विज्ञापन

दाल स्नैक्स आइडियाज (AI Image)

Dal Snacks Ideas: अगर आप कुछ हल्का, कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो दाल से तैयार स्नैक्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और टेस्टी दाल स्नैक्स आइडियाज.

विज्ञापन

Dal Snacks Ideas: दाल को लगभग हर दिन घरों में बनाया जाता है. इसका इस्तेमाल करके आप टेस्टी स्नैक्स भी तैयार कर सकते हैं. अगर आप कुछ क्रंची और टेस्टी स्नैक्स का मजा लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. दाल से बने स्नैक्स को आप पार्टी, बच्चों के लंचबॉक्स या शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. 

मूंग दाल पकौड़े बनाएं

आप मूंग दाल का इस्तेमाल करके पकौड़े तैयार कर सकते हैं. मूंग दाल को 3-4 घंटे पानी में भिगो दें. फिर पीस लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, नमक और हरा धनिया डालें. इसके बाद अपने पसंद के मसालों को डाल दें. इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और तेल में डालकर फ्राई कर लें. गरमा गरम पकौड़े को चटनी के साथ सर्व करें. 

उड़द दाल वड़ा बनाएं

आप उड़द दाल से वड़ा बना सकते हैं. उड़द दाल को 4 से 5 घंटे पानी में भिगो दें. दाल को पानी से निकालकर मिक्सी में बारीक पेस्ट बना लें, उसमें हरी मिर्च, अदरक, नमक और हींग डालें. कड़ाही में तेल गरम करें और दाल के पेस्ट से छोटे-छोटे वड़े बनाकर डालें. वड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों तरफ फ्राई कर लें. फिर सर्व करें. 

चना दाल नमकीन बनाएं

चना दाल नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह से धोकर भिगो दें. फिर इसे कपड़े के ऊपर डालकर सुखा लें. फिर इसे फ्राई करके आप नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर के साथ मिक्स करें. इस तरह से आप चना दाल नमकीन को बना सकते हैं. ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रख दें. 

दाल कचौड़ी बनाएं

आप चना दाल या मूंग दाल की कचौड़ी बना सकते हैं. इसके लिए चना दाल या मूंग दाल को उबालकर मसाले के साथ पका लें. मैदे की छोटी लोई में भरकर गोल कचौड़ी बनाएं और इसे फ्राई कर लें. ये स्नैक्स खासकर चाय के साथ जबरदस्त लगते हैं. 

यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola